क्या कहेंगे लोग आखिर
बह्र:-2122-2122-2122-212
क्या कहेगे लोग आखिर मेरी गजलें देखकर।
मैं किसानों की तरह ही खुश हुँ फसलें देखकर।।
जिनके घर छप्पर पड़े हैं आदमी क्या वो नहीं।
रो रहे है कुछ अमीराँ अपनी नस्लें देखकर।।
कांपते होठों से मेरे सुगबुगाती बात सा।
जैसे कोई लिख रहा हो आज शक्लें देख कर।।
कुछ न होगा वक्त की जुल्मी हवा की जीत से।
कुछ गरीबाँ ही रहेगे पिछली नक्लें देखकर।।
रोग जैसे लग रही है आज की यह सभ्यता।
काँपने लगती है रूहें भी मिसालें देख कर।।
मौलिक/अप्रकाशित
आमोद बिन्दौरी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें