जरूरत ! दृश्य, अदृश्य
जरूरत ! हर एक सामाजिक प्राणी की कुछ जरूरतें होती हैं। जिन्हे मैं दो भागो में देखता हूं । एक अदृश्य, दूसरी दृश्य , दृश्य में धन, उसका रहन सहन, दोस्त, घर ,गाड़ी ,परिवार को रखता हूं। तो अदृश्य में प्रेम, स्नेह,व्यवहार, feel, सांत्वना, मार्गदर्शन जैसी चीजों को व्यवस्थित करता हूं। उम्र के साथ साथ इन सभी चीजों का ग्राफ लगातार अपडेट होता रहता है। कभी किसी चीज की जरूरत ज्यादा होती है कभी किसी की जरूरत कम होती है । अगर आप के पास अदृश्य चीजें नही हो तो इनमें आयाम स्थापित करूं तो समजस्य रखना काफी कठिन होता है । यह मेरा स्वयं का अनुभव रहा है । जिसकी वजह से मुझे कई साल तक जीवित मृत जीवन जीना पड़ा है । समाज के लिए मैं एक जीवित इंसान था लेकिन मेरे अंदर की कलात्मकता ( सौंदर्य) मर रहा था । मेरे लेखन के ख्याल जो की मेरे जीवन का सौंदर्य है। वो सब पिछले कई सालों में खतम हो गया है । अच्छा ये हुआ कि स्प्रिचुअल सहारा मिला जिसने मुझे पूर्ण खत्म होने से बचाया है । ये वही अदृश्य जरूरत थी जो कही खो गई थी। हम इंसान हैं इसलिए इंसानों में ही ये सब चीजें खोजते हैं। लेकिन ज़रूरी नही है की आप को आस के अनुरूप आप...