असम ...31/12/2022
मुझे यहां आए हुए आज से 43 दिन हो गए हैं । आज सन 2022 का अंतिम दिन है । कल से नए वर्ष 2023 का सूर्य haflong,दीमा हसाओ , असम के पहाड़ों से उदय होता हुआ देखूंगा । मैं कंस्ट्रक्शन कंपनी का एक छोटा सा इंप्लोई ( एम्प्लॉय) हूं।हम यहां पर NH 54 का निर्माण कार्य कर रहे हैं । भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के आने से मार्ग बहुत खराब है । कहीं कहीं तो है ही नही.. हमारे साथ देश के कोने कोने के लोग एक साथ काम करते हैं। जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, बिहार, बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश , उत्तराखण्ड, उड़ीसा, राज्यों से आए हुए सदस्य है। सभी की भाषाएं, रहन सहन, खानपान अलग अलग है। इस तरह तो आप समझ गए होंगे की भोजनालय वाले की जवाबदारी कितनी जटिल है। खैर इसमें कोई दो राय नहीं है वो काफी हद तक अच्छा खाना बनाने का प्रयास करता है । हाफलोग के पास से एक नदी निकलती है । जिसको जतिंगा रीवर कहते हैं। जतिंगा रीवर में पहाड़ों से झरते हुए छोटे छोटे झरने घाटियों से आते हुए मिलते हैं ।इसी में एक जगह कपुरचेरा ( गांव का नाम )के आस पास है ।उस घाटी से जब भी गुजरता हूं। तो काफी अच्छा feel आता है। अगर मेरे पास पक्ष...