नया पथ चुनो और तुम मुस्कुराओ.

अतीत एक किस्सा इसे भूल जाओ ।।
नया पथ चुनो और तुम मुस्कुराओ ।।

पुरानी सड़क रंग रोगन करो फिर।
नई जिंदगी की ये गाड़ी दौड़ाओ ।।

सुनो गौर से आहटे अपने दिल की ।
मगर दुनियां से मत इन्हें तुम बताओ ।।

भले हो कभी जेब में चंद सिक्के।
जो महफिल में आओ इन्हें खनखनाओ।।

कभी कोई लाचार मिलजाए पथ में।
उसे मत नसीहत की बातें सुनाओ।
आमोद बिंदौरी

टिप्पणियाँ