उसने रोका था......
पुरजोर सफ़र रोकती थी ,
मेरे प्यार में खडी होकर
कहती थी न जाओ न जाओ ,
मेरे सामने खड़ी होकर....
बे-सुध थी हालात से ,
मुझसे लिपटी थी इस कदर
आँखे भी डबडबाई थी ,
सूखा में लड़ी होकर....
दुपट्टे का बहाना था ,
चेहरा छिपा रही थी
लडखडा रही थी वो ,
मजबूत छड़ी होकर....
यह प्यार भी आगोश में ,
एक आग जला रहा था
वो मदहोश सुलग रही थी ,
भट्टी में खड़ी होकर....
सफ़र में पत्थर होकर,
जब बढ गया था मै
चुप चाप लगीथी वो ,
दरवाजे की कड़ी होकर ....
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें