तू वहम न कर....

चढ़ गया है रंग तुझ पर भी, तू वहम न कर...
जंगे मैदान है जा लड़, तू रहम न कर...

गिर गया है उठ जा,थाम शमसीर हांथो में
जख्मों को न देख तू मरहम न कर....

इन्सानों का मुहाफिज है ,देख आँखों में सब के
सब की दुआ है संग ,तू वहम न कर....

जो तेज धार समय है,इनको मन मुआफिक  कर
है तुझमे ये कुर्बत ,तू सहन न कर....

बिन्दौरी बन जा मुहाफिज ,खुदा का नाम है दूजा
चादर में रहना सीख, तू अहम न कर....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन पथ पर संशय गढ़कर ,स्वीकार नहीं तुम मुझको प्रिए

अपने दुख को स्वयं निमंत्रण देता हूं

तब मानूंगा ....प्रेम है तुमसे