@कोर्ट फ़ैसला Hit_run

कोर्ट , सभाएँ ,और प्रतिस्ठा की
बोली…बोली जाती हो…
रुह रुपयों से ख़रीदी जाती हो
रूपयो मे बेची जाती हो…

बिंदौरी वहाँ रहना ठीक नहीं
जहाँ…मृत इंसानो की
क़ीमत बोली जाती हो…

जो आशिक़ बोतल के हैं
वो मरना ,जीना क्या जाने…
आए हैं  चाँदी चम्मच ले
वो रोड पे सोना क्या जाने…
जो बिक जाते हैं कुछ कौडी में
वो इन्साफ पे तुलना क्या जाने…

बिंदौरी वहाँ रहना ठीक नहीं
जहाँ…मृत इंसानो की
क़ीमत बोली जाती हो…

जहाँ जाति नाम के मंदिर हो
धर्म नाम के दन्गें हो…
वहाँ अंन्धे होने से क्या होगा
जहाँ चढ्ढी बनियान मे नंगें हो…
कुत्ते की शान घरों की हों
इंसान खरेदे जातें हो…

बिंदौरी वहाँ रहना ठीक नहीं
जहाँ…मृत इंसानो की
क़ीमत बोली जाती हो…

@Hit & run_कोर्ट फ़ैसला  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन पथ पर संशय गढ़कर ,स्वीकार नहीं तुम मुझको प्रिए

अपने दुख को स्वयं निमंत्रण देता हूं

तब मानूंगा ....प्रेम है तुमसे