वो मेरा दिल है
बहर 2122/1122/1122/22
वो मेरा दिल है शिकायत से पता लिखता है।
मेरे खातिर वो इबादत -ओ- दुआ लिखता है।।
हुस्न -ए- मतला
कोरे कागज में सरारत से खता लिखता है।
जब भी लिखता है मुहब्बत है जता लिखता है।।
उसकी रंगत में छिपा चाँद है वो शहजादी।
ख्वाब हर रात को उसकी ही अदा लिखता है।।
कौन शायर है शहर का युँ तिजारत वाला ।
शोख नजरों के इशारों को दगा(बिका) लिखता है।।
वो किसानों के घरों में हैं पकी फसलों सी।
उनकी खुश्बू से खलिहान छठा लिखता है।।
वो मेरे इश्क में तल्खी से उतरगर जाएँ।
तो गजल अर्श को तख्ती से सजा लिखता है।।
मेरे मंदिर में चिरागों के उजाले जैसा।
एक वो है जो अंधेरों से जुदा लिखता है।।
ex
कितने सहमे से है देखो तो गरीबों के घर।
क्यों ये अखबार ही दंगों को मजा लिखता है।।
मौलिक/अप्रकाशित
आमोद बिन्दौरी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें