हम गरीबों को भी अपना

हम गरीबों को भी अपना ...
2122-2122-2122-212

धर्म मजहब लीक कैसी सब मिटा दे ऐ खुदा/
हम गरीबों को भी अपना कुछ पता दे ऐ खुदा//

मुद्दतें बीती नही आया कोई तेरा फ़ैसला/
निर्धनों के घर को आ के कुछ सज़ा दे ऐ खुदा //

रोज दानें बुन के लौटी माँ मेरी कहती तुझे/
जनता है वो खुदा है कुछ सदा दे ऐ खुदा//

रौशनीं भी इस धरा की खो गई जानें कहाँ/
अब बुझे सारे चिरागों को जला दे ऐ खुदा//

हो दिवाली गाँव घर-घर रौशनीं हो प्यार की/
भूख से पीड़ित नहों फ़ैसला दे ऐ खुदा//
Extra---
रौशनी का जो दिया हो,ऐकता हो प्यार हो/
प्रेम रंग सब को डुबा के ,रंग हरा दे ऐ खुदा//

आज बिंदौरी जला ले दीप तू बस प्यार के/
इस धरा को स्वर्ण का बस रंग चढा दे ऐ खुदा//

मौलिक/अप्रकाशित
आमोद बिंदौरी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन पथ पर संशय गढ़कर ,स्वीकार नहीं तुम मुझको प्रिए

अपने दुख को स्वयं निमंत्रण देता हूं

तब मानूंगा ....प्रेम है तुमसे