मेरे महबूब के आमद का जलवा

बहर 1222/1222/1222/1222

मेरे महबूब की आमद का जलवा खूब सूरत है//
जहाँ में रंग है जितने वो उतना खूब सूरत है//

मजे की बात है यारों कोई तारा नही वैसा/
फलक पर आज का महताब जितना खूब सूरत है/1/

चलो अब चाँद तुम अपनी मुहब्बत की सुनाओ कुछ/
सुना है चादनी माँझी का रिश्ता खूब सूरत है /2/

कोई हिंदी में लिखता है , कोई उर्दू में लिखता है/
लिखा जो भी गया है वो तराना खूब सूरत है/3/

कभी तुमसे गिरा था जो बरेली की बजारोमे /
तेरी वो कान की बाली वो झुमका खूब सूरत है/4/

सरारत की जो नुक्कड़ में मुहब्बत थी मेरी साथी/
तुझे कोने में यु मिलना सताना खूब सूरत है/5/

ये पुरी रात है जागा तेरे घर की हिफाजत में/
मेरे साथी तेरे घर का ये कुत्ता खूब सूरत है/6/

न मजहब की सुनाओ तुम न चर्चा जाति का रक्खो/
चलो किस्तों में निपटा दे ये तुक्का खूब सूरत है/7/

मुहब्बत के वसूलों पर गजल तुम रोज लिखती हो/
अरे छोडो भी अब साकी ये चिमटा खूब सूरत है/8/

मौलिक/अप्रकाशित
आमोद बिन्दौरी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन पथ पर संशय गढ़कर ,स्वीकार नहीं तुम मुझको प्रिए

अपने दुख को स्वयं निमंत्रण देता हूं

तब मानूंगा ....प्रेम है तुमसे