एक पल भी मेरा न हो फालतू

बहर 212/212/212/212

हम नसीं साथ  बैठो करें गुफ़्तगू/
जिंदगी से भी होते रहें रु-ब-रु//

आइना है तू मेरा बता हाले दिल/
खुल के कह दो छिपाते नहीं आरजू//

चाँद अपनी सुनाओ सुनो कुछ मेरी/
सबसे प्यारा खिलौना है बचपन का तू//

देख आमास आँगन भी पूंछे मुझे/
प्यार हक़ में नही या नहीं जुस्तजू//

आख़री साँस तक मैं करूँ राष्ट्र हित/
गर्व से ही मिटे  देश का ये लहू//

इश्के महफ़िल सजाऊँ सदा खुश रखूं/
एक पल भी मेरा हो नही फालतू//
मौलिक /अप्रकाशित
आमोद बिन्दौरी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन पथ पर संशय गढ़कर ,स्वीकार नहीं तुम मुझको प्रिए

अपने दुख को स्वयं निमंत्रण देता हूं

तब मानूंगा ....प्रेम है तुमसे