नशा भी करना जरुरी है जीवन में
नशा भी जरुरी है जीवन में....
नशा मुझे करना है
जीवन में सद्भाव का
प्रीत और प्यार का
नशा मुझे करना है
नए जीवन राह का
नशा
जो मिटा दे ....
धर्म और जाति को
नशा
जो कर दे
एक राष्ट्र को...
नशा
जो सिखा दे
बुजुर्गो की सेवा
नशा
जो जन्म दे
मानस बिस्वास को
नशा
जो बहे
रगों में माँ के खून सा
नशा
जो भरे
लोक धर्म विचार को
नशा भी करना जरुरी है.....
आमोद बिन्दौरी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें