खुदा खैर करे
212 /2112/2112
इश्क की रात खुदा खैर करे//
हो वही बात खुदा खैर करे//
बेक़रारी लिए हैं अहले- वफ़ा/
बस मुलाकात खुदा खैर करे//
आहटें जब सुनी क़दमों की तेरे/
हैं सवालात खुदा ख़ैर करे//
कुछ चुभा है जो तेरे दिल में कहीं./
बिखरे जज्बात खुदा खैर करे//
तेरे अपनों में रहे मेरी सदा/
इश्क बारात खुदा खैर करे//
आमोद बिन्दौरी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें