मैं अबला लाचार नहीं हूँ
---------------
मैं अबला लाचार नही हूँ//
औरत हूँ तलवार नही हूँ//
-----------------------------------
घर बाबुल का रौशन मुझसे/
मैं गुड़िया हु भार नही हूँ//
-------------------------------------
मत मारो जनने से पहले/
बेटी हूँ गद्दार नही हूँ//
------------------------------------
डरता है मुझसे घर आँगन/
मैं कोई अंगार नही हूँ//
------------------------------------
मुझको समझो भारत वासी/
मैं ताकत हूँ श्रन्गार नही हूँ//
-------------------------------------
आमोद बिन्दौरी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें