ढाकिये अपने ही तन के जख्म कोई गम नहीं
2122-2122-2122-212
खूब सूरत है चमन चश्मा हटा कर देखिए।
जीस्त में उल्फत भरा किरदार ला कर देखिए।।
ढाकिये अपने ही तन के जख्म कोई गम नहीं।
पर ये खुशियाँ गैर के चेहरे सजा कर देखिए।।
एक सा होगा नही हर आदमी हर दौर का।
भ्रान्तियों का आँख से चश्मा हटा कर देखिए।।
इक भलाई प्यार की देती है लज्जत बे सबब।
बस जरा घी सोंच में अपनी मिला कर देखिए।।
आदमी से आदमी को बाँटिये हरगिज नही।
मजहबी होता न हर आदम वफ़ा कर देखिए।।
झोंक देते हैं जिसे हम मजहबी इस आग में।
उस पडोसी से कभी नजरें मिला कर देखिए।।
अब अमन ही चाहती है मुल्क की हर सांस बस।
अब जमीं पर अम्न के कुछ गुल बिछा कर देखिए।।
आमोद बिंदौरी /मौलिक-अप्रकाशित
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें