गर बचेगा कुछ मिरा वो शाइरी ओऱ नेकियां
बढ़ गई जिस दौर रिश्तों की नमीं और दूरियाँ
बह्र:-2122-2122-2122-212
बढ़ गई जिस दौर रिश्तों की नमीं और दूरियां ।।
खुद-ब-खुद लेनी पड़ी खुद को खुद की सेल्फियां।।
जिसको समझा शान आखिर अब वोआकर के खड़ा।
मुँह चिढ़ाता दौर मेरा ,खुद -जनी नाकामियां।।
नाम अब है गर्व का ,खुदग़रज ओऱ बे अदब।
झुकना अब न चाहता हैं नवजवां कोई मियां।।
देश के होने लगे जब मज़हबी हालात यूँ।।
राजनीतिक सेंकने लगते हैं अपनी रोटियां।।
रास्ता सबका अलग, अब बँट ही जाना है हमें।
आ चलें कुछ दूर संग यादों की लेकर झलकियां।।
है पता तुमको भी मैं न भूल पाऊंगा तुम्हे ।
इश्किया यादें मुझे देती रहेगी झाप्पियां।।
कण हवाओं में यूँ गुम हो जाएंगे इस जिस्म के।
गर बचेगा कुछ मेरा ,वो शाइरी ओऱ नेकियां।।
आमोद बिंदौरी /मौलिक-अप्रकाशित
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें