आंदोलन
वो मार देते हैं
किसी निर्दोष , किसी कमजोर को
वो आंदोलन पर उतारू हैं ।
सायद महात्मागांधी ने
आंदोलन की परिभाषा गलत लिख दी
आंदोलन तो यह है
जो आज सड़कों पर हो रहा है ।
वो कुल्हाड़ी का उपयोग
बहुत अच्छे से करते हैं ।
अपने हांथों देखो ..
अपना ही क़त्ल करते हैं ।
वो आंदोलन पर उतारू है....
आमोद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें