बहुत पछतायेंगे वो मेरा पता पाकर

बह्र - 1222-122-2212-22

कोई ज्यों खुश हुआ हो अपना खुदा पाकर।।
बहुत पछताएगा वो मेरा पता पाकर।।

सफर चलना है कैसे ,लेकर चलन कैसा।
से अहसास होगा ,आबोहवा पाकर।।

की अपनी ज़द में ही अपना आशियाँ चुन ले ।
कहाँ होता है आदम से बा वफ़ा पाकर।।

मुझे अब मुल्क़ से ये मजहब ही निकालेगा ।
बहुत खुश है मुझे यह  जलता हुआ पा कर ।।

मैं अपनी आरजू अब अपना कहूँ कैसे ।
ये तो खुश है मेरे बच्चों से दगा पा कर ।।

आमोद बिन्दौरी / मौलिक अप्रकाशित

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन पथ पर संशय गढ़कर ,स्वीकार नहीं तुम मुझको प्रिए

अपने दुख को स्वयं निमंत्रण देता हूं

तब मानूंगा ....प्रेम है तुमसे