मैं बहुत कुछ सोंचता रहता हूँ पर कहता नहीं

बह्र- 2122-2122-2122-212

ज्यों हवा दस्तक करे खटखट कोई होता नहीं।।
मैं बहुत कुछ सोंचता रहता हूँ पर कहता नहीं।।

इस तरह  परछाई सा महसूस होता वो मुझे।
जैसे कोई दरमियाँ अपने है पर दिखता नहीं।।

हर बुढ़ापा रात भर कुछ खोजता है जाने क्या
नींद में भी जागता रहता है क्यों  सोता नहीं ।।

चौक में करता नुमाइश ,वक्त भी दल्ला हुआ।
एक झटके में मुझे क्यों नग्न कर देता नहीं।।

इक समंदर कैद है आँखों में अपने दर्द का ।
जो भरा रहता है अंदर,पर कभी बहता नहीं।।

आमोद बिन्दौरी /मौलिक अप्रकाशित

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन पथ पर संशय गढ़कर ,स्वीकार नहीं तुम मुझको प्रिए

अपने दुख को स्वयं निमंत्रण देता हूं

तब मानूंगा ....प्रेम है तुमसे