सुन! जो उनसे हो मुलाकात जाए तो क्या होगा


2122-2122-1221-222

सुन! जो उनसे हो मुलाकात जाये तो क्या होगा ।।
दरमियाँ फिर  हो वही बात जाये तो क्या होगा।।

पर कहीं वो रूठ कर नजरें अपनी घुमा ली तो ।
बेबजह यूँ इश्क जजबात जाये तो क्या होगा।।

छोड़ उसको फिर न ये दर्द उलफत का देना अब।
रो के गर उसकी भी ये रात जाये तो क्या होगा।।

जानते हो ,वो यूँ मीलों सफर के जैसा है।
दो कदम चल के मुलाकात जाये तो क्या होगा ।।

मुझसे वो अच्छे से मिलना नहीं चाहता होगा
बेवफा हूँ, मिल भी खैरात जाये तो क्या होगा ।।

आमोद बिन्दौरी / मौलिक- अप्रकाशित


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन पथ पर संशय गढ़कर ,स्वीकार नहीं तुम मुझको प्रिए

अपने दुख को स्वयं निमंत्रण देता हूं

तब मानूंगा ....प्रेम है तुमसे