रौशनाई प्यार की मिटती नहीं पर


मेरे लहजे में सिमट कर प्यार कर लो।
तुम जरा सा ही मेरा एतबार कर लो।।

मैं मुसलसल जल सकूँ इतनी मुहब्बत।
का दिया दर पर मेरी  गुलज़ार कर लो।

यूँ निगाहों से जरा कह कर तुम्हारी।
तीरे उलफ़त मेरे दिल के पार कर लो ।।

मैं बिरह का गीत गाना छोड़ दूँगा।
प्रेम की बगिया में यदि बौछार कर लो।।

गर शिला रज धू से पावन हो सकेगी।
राम बन जाओ मुझे स्वीकार कर लो।।

गर तुम्हे फिर भी अधूरा लग रहा हूँ।
साथ बैठो बैठ कर श्रृंगार कर लो।।

रौशनाई प्यार की मिटती नही पर।
है तजुर्बा तो  तुम्ही उपचार कर लो।।

आमोद बिन्दौरी/मौलिक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन पथ पर संशय गढ़कर ,स्वीकार नहीं तुम मुझको प्रिए

अपने दुख को स्वयं निमंत्रण देता हूं

तब मानूंगा ....प्रेम है तुमसे