सुब्ह शाम की तरह अब ये रात भी गई..
2121-212-2121-212
सुब्ह शाम की तरह अब ये रात भी गई।।
ख़ैरख्वाह वो बने,खैर-ख्वाही' की गई।।
मुद्दतों के बाद गर जो यूँ बात की गई।।
खामियां जता के ही गात फिर भरी गई।।
गर दो'-आब की पवन,रोंक लें ये खिड़कियां ।
रूह चंद दिवारों के दरमियाँ सिली गई।।
गर कहूँ जो' उनकी' तो साफ़ लफ़्ज हैं यही।
रात-ओ-दिन युँ आदतन हमसे बात की गई ।।
बिन पढ़े किताब -ए- दिल ,ग़र हिंसाब कर दिया ।।
तो दरख़्ती' जिंदगी क़त्ल ही तो की गई।।
मैं गरीब ए आह हूँ , गर कहूँ तो क्या कहूँ।
के तबाह जिंदगी कर के दिल्लगी गई।।
हम नशे में डूब कर जिंदगी गुजार दें।
उनको ,बे इरादतन ही शराब पी गई।।
आमोद बिंदौरी / मौलिक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें