वो अपने गम छिपा कर मुस्कुराए

1222-1222-122

वो अपने गम छिपाकर मुस्कुराए ।।
वो....जो शादीशुदा पर मुस्कुराए।।

जमाना चाहता तो बस यही है ।
की हम टूटें वो हमपर मुस्कुराए।।

यकीं मानो है खुशकिस्मत वो चूल्हा ।
धधकती लौ जो सहकर मुस्कुराए।।

जो खुद तपता है घर की छत की तरहा।
उसी की छांव में  घर मुस्कुराए।।

मिली जिनको सुख़न छालों की यारों ।
वही पथ आगे चलकर मुस्कुराए।।

मेरा खुद का तजुरबा कह रहा है ।
पिता मुझको ही पाकर मुस्कुराए।।

मेरी कीमत भले कौड़ी न हो पर।
माँ आँचल में छिपाकर मुस्कुराए।।

आमोद बिन्दौरी/ मौलिक अप्रकाशित

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन पथ पर संशय गढ़कर ,स्वीकार नहीं तुम मुझको प्रिए

अपने दुख को स्वयं निमंत्रण देता हूं

तब मानूंगा ....प्रेम है तुमसे