मेरी ओर से भी दरवाजा लगता है
बहर :- 22-22-22-22-22-2
तुम हो शातिर तुमको ऐसा लगता है ।।
मेरी ओर से भी दरवाजा लगता है।।
मैं करता तुमसे कैसे दिल की बातें।
तुमको मेरा प्रेम ही' सौदा लगता है।।
वो मंदिर में गिरजाघर में मस्जिद में।
मुझमें तुझमें पहरा जिसका लगता है।।
वो पत्थर ख़ुद को समझे क़िस्मत वाला।
जिसको छैनी और हथौड़ा लगता है ।।
आन पड़े जब मुश्किल घड़ियां जीवन में।
एक रु'पइया एक हजारा लगता है ।।
हिन्दू मुस्लिम भाई चारे में शामिल ।
"चाँद बता तू कौन हमारा लगता है ।।"
इनकी उनकी कहता है मेरी सुन अब।
तू मेरी ग़जलों का तारा लगता है ।।
आमोद बिन्दौरी/मौलिक अप्रकाशित
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें