यही प्रेम है !!

#यही_प्रेम_है!!
कई सालों का फासला यूँ तय करना
जैसे कुछ हुआ ही नही
न मेरी उम्र ने मुझे निचोड़ा
न उसके हुश्न ने उससे फासला किया ..
एक अभिव्यक्ति जो दोनों जेह्नो को मसल सी गई
जिनका परिचय सिर्फ .."गलतहै " ..कह के हुआ
नहीं उसकी नजर ..मुझ में पड कर ठहरती नहीं है ।
न मेरे सहरा में उसकी नमी बची है ..
आप ऐसा मानते हैं ...ये समाज ऐसा मानेगा
लेकिन रेत जानती है ..जल का संरक्षण करना ..
.सहरा जनता है नमी को छिपा के रखना..
बस शर्त इतनी है ...सांसे न साथ छोड़े ..
जीवन के मूल्य जिनका निर्धारण ..आप करते हैं ।
उनसे संघर्ष रहेगा ...इन विचारों का
हर दौर में ये  बाते मुँह उठायेगी ..
अलग अलग नाम , रंग, तर्क लेकर
यही जीवन संघर्ष है ...यही प्रेम है
आमोद बिन्दौरी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन पथ पर संशय गढ़कर ,स्वीकार नहीं तुम मुझको प्रिए

अपने दुख को स्वयं निमंत्रण देता हूं

तब मानूंगा ....प्रेम है तुमसे