मसाइल

अंगूर और उसका अर्क 
दोनो एक दूसरे के समानार्थी हैं 
स्वाद, और प्रभाव में 
लेकिन अंगूर सिर्फ एक बीमारी का हल है ।
तो अर्क हजार बीमारियों का हल है ।
एक कठिन जद्दोजहद के बाद 
प्राप्त होता है ।
पहले अंगूर को मसलना पड़ता है ।
फिर एक कठिन प्रक्रिया के तह्द
उसको आग में पकाया जाता है ।
फिर कही कड़ी मेहनत और लगन के उपरांत 
अर्क प्राप्त होता है । 
कठिन मसाइलो के हल ले लिए 
अनुभव की पाठशाला में अपने आप को मसलना पड़ता है, 
एक समय के लिए उसको देखना पड़ता है। ।
फिर उबलना पड़ता है ।घर छोड़ निकलना पड़ता है ।जिंदगी के सेफ दायरे से अलग हट कर 
 तबकही प्राप्त होता है फल ..
सभी मसाईलो का हल ..
यही संघर्ष है 
जीवन संघर्ष है ...
आमोद बिंदौरी 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन पथ पर संशय गढ़कर ,स्वीकार नहीं तुम मुझको प्रिए

अपने दुख को स्वयं निमंत्रण देता हूं

तब मानूंगा ....प्रेम है तुमसे