जीवन की उलझनों से कोई रास्ता नहीं
यूं अर्श ए जिंदगी से मेरा वास्ता नहीं ।
सब आप की इनायत मुझको गिला नहीं ।
जो भी दिखाया आपने अपनी निगाह से ।
हां सारा शहर देख लिया देखता नहीं ।।
बेदम हुए हैं लोग यहां बात बात पर ।
जीवन की उलझनों से कोई रास्ता नहीं ।।
इतना डराए वक्त की जुल्मी हवा मुझे ।
इक सच ये जिंदगी से मुसलसल मिला नहीं ।।
आवाज दूर तक न सही ..आ रही तो है ।
सूखे हुए हलक से कोई कभी चीखता नहीं ।।
देखा इमारतों के अलीशा दीवार ओ दर।
कहते हैं मुझे रोक यही बा वफ़ा नहीं ।।
किसकी सुनूं आमोद, किसे भूल जाऊं मैं।
है अल्प ज्ञान मुझमें, युँ मै देवता नहीं ।।
आमोद बिंदौरी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें